जोधपुर : तीन दिवसीय जिला तीरदांजी प्रतियोगिता 01से 03 अगस्त 2025 तक
जोधपुर। एकलव्य आर्चरी एकेडमी ,शिकारगढ जोधपुर के प्रागण में तीन दिवसीय जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 1 अगस्त से शुरु होगी। जिला तीरदांजी संघ के अध्यक्ष हापूराम चौधरी ने बताया, 01, 02, 03 अगस्त को जिला स्तरीय रिकंव कंपाउंड व इंडियन राउंड की सीनियर/जूनियर, सब जूनियर वर्ग महिला व पुरूष की तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन कर जिले के प्रतियोगियो का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेनें वाले महिला व पुरूष खिलाड़ी अपनी प्रविष्टि 25 जुलाई तक प्रशिक्षक घनश्याम खीची। पारसराम मोबाइल नंबर 8005577037 , 8290837185 के पास जमा करवा सकते हैं। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित इंडियन व रिर्कव और कंपाउंड वर्ग महिला व पुरुष की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता *सब जूनियर धौलपुर जूनियर उदयपुर और सीनियर नीमराणा* में आयोजित होगी, जिस में महिला व पुरुष टीमें भाग लेगी।