Dark Mode
जोधपुर : काजरी में  पौधारोपण  का आयोजन

जोधपुर : काजरी में  पौधारोपण  का आयोजन

जोधपुर। भारत सरकार के पर्यावरण अभियान एक पेड़ माँ के नाम  के तहत काजरी में मालाबार नीम का  सघन पद्धति  से पौधारोपण  हुआ। इसव अवसर पर काजरी के कार्यकारी निदेशक डॉ. सुमन्त व्यास ने कहा कि पर्यावरण जीवन का आधार है। अधिक से अधिक पौधारोपण करने के साथ उनकी देखभाल, सुरक्षा एवं संवर्द्धन करें। भविष्य की पौषकता, सुरक्षा, शुद्ध प्राण  वायु  समृद्धि  खुशहाली  स्वच्छ पर्यावरण के लिए अधिकतम पौधारोपण करें   फल और फूलों से भरे हुए वृक्ष संपूर्ण मानव जगत का पोषण करते है।  कार्यक्रम के तहत काजरी परिसर में कार्यकारी  निदेशक  डॉ. सुमन्त व्यास, विभागाध्यक्ष  डॉ. आर के कांकाणी, डा. पीसी महाराणा, डॉ. विपिन  चौधरी,  डॉ. पीबी सान्तरा, डॉ. धीरज सिंह, डॉ. बीएस राठौड़, व प्रअ इन्द्रराज मीणा एवं संस्थान के वैज्ञानिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सघन पौधरोपण किया।  सभी अधिकारियों, कर्मचारियों ने प्रकृति की रक्षा के लिए हरियाली समृद्धि  खुशहाली  बढ़ाने  के लिए पौधारोपण कर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!