जोधपुर : चामुण्डा माता मन्दिर का दो दिवसीय पाटोत्सव शुरू
जोधपुर। प्रताप नगर स्थित हनुमान-शनिधाम में विराजित चामुण्डा माता मन्दिर का दो दिवसीय पाटोत्सव आज ध्वजा रोहण एवं गणपति पूजन के साथ शुरू हुआ। सुबह से ही डाबी गौत्र के लोग मन्दिर पर पहुंचने शुरू हो गए। भक्तों ने माता की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की तथा गादीपति गोपाल महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद दामोदर भारद्वाज के सानिध्य में कुलदेवी का अभिषेक, दोपहर सवा बारह बजे से दो बजे तक चौकी की पूजा की गई रात्रि को भक्ति संगीत का आयोजन रखा गया। मन्दिर के गादीपति गोपाल महाराज ने बताया कि डाबी गौत्र की कुल देवी के इस दो दिवसीय कार्यक्रम में देश भर के डाबी परिवार के लोग पहुंचे हैं।उन्होंने बताया कि 6 अक्टूबर, सोमवार को सुबह 7.30 बजे चामुंडा माता का महाश्रंगार व पूजा होगी। 10.30 हवन तथा दोपहर में 11.00 बजे 108 कन्याओं का पूजन किया जाएगा। उसके दोपहर में महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है।