जोधपुर : ओपीएस लागू करने की मांग को लेकर यूपीआरएमएस का प्रदर्शन 9 को
जोधपुर। पुरानी पेंशन सहित रेलकर्मियों की विभिन्न मांगो को लेकर उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ जोधपुर मंडल की ओर से 9 जुलाई को डीआरएम कार्यालय के बाहर विरोध किया जाएगा। यूपीआरएमएस के कार्यकारी महामंत्री अजय शर्मा व मंडल सचिव एनजे सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा ओपीएस लागू करने की जगह यूपीएस लाकर रेलकर्मियों के साथ कुठाराघात किया है,शर्मा ने बताया कि एनएफआईआर व यूपीआरएमएस ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि ओपीएस से कम मंजूर नहीं है। मंडल सचिव एनजे सिंह ने बताया कि निजीकरण बंद किया जाए, काम के अनुसार पदो का सृजन किया जाए। जे सीएम व एनएफआईआर के सुझाव के अनुसार आठवें वेतन आयोग के संदर्भ शर्तों का निर्धारण किया जाए, रेलवे के सभी संवर्गो की पुन संरचना व अपग्रेडशन लागू किया जाए। इन मांगे को लेकर डीआरएम कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और रेल मंत्रालय की हठधर्मिता का विरोध किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन के बाद यूपीआरएमएस के पदाधिकारी सभा को संबोधित करेंगे।