जोधपुर के समाजसेवी अभिषेक जैन को मिली डॉक्टरेट की उपाधि
जोधपुर । सूर्यनगरी जोधपुर के समाजसेवी अभिषेक जैन को MSMBL UNIVERSITY, INDORE के प्रथम दीक्षांत समारोह में डॉक्ट्रेट की उपाधि प्रधान की गई । अभिषेक जैन ने सोशियोलॉजी में शोध किया
मिस्टीरियस सेंसेस ऑफ़ माइंड एंड बॉडी लीग पराविज्ञान एवं ज्योतिष संस्थान (एमएसएमबीएल), न्यू पलासिया, इंदौर के प्रथम भव्य दीक्षांत एवं सम्मान समारोह में अभिषेक जैन को डॉक्टरेट की उपाधि देने की घोषणा की गई ।
वर्तमान में अभिषेक जैन रोटरी क्लब, हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट, मानव सेवा जीवदया समीतिज इंसानियत ब्लड डोनेशन ड्राइव, एनिमल केयर सोसायटी एवं कई अन्य संस्थाओं से जुड़े हुए है और समाज सेवा कर रहे है ।
डॉ जैन अपने सेवा भाव तथा मृद स्वाभाव के चलते समाज में अपना विशिष्ठ स्थान रखते हैं ।
डॉ अभिषेक जैन को शुभचिंतकों ने उनके उज्वल भविष्य के लिए शुभ कामनाएँ दी।