ज्योतिराव फुले समाज के महान सुधारक , जोगिन्दर अवाना
ज्योतिराव फुले की प्रतिमा का अनावरण, बैण्ड-बाजे से निकली भव्य शोभायात्रा
नदबई । कस्बे में हलैना रोड स्थित वनखंडी मन्दिर पर देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ने ज्योतिराव फुले की प्रतिमा का लोकार्पण किया। समारोह दौरान देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ने ज्योतिराव फुले को एक महान समाज सुधारक बताते हुए लोगों को उनके मार्गदर्शन पर चलने को कहा। साथ ही समाज में शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए समाज की कुरीतियों को दूर करने का आहृवान किया। बाद में देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ने विधिवत पूजा-अर्चना कर ज्योतिराव फुले की प्रतिमा का अनावरण करते हुए शोभायात्रा का शुभारम्भ किया। कस्बे के मुख्य बाजार में बैण्ड-बाजे के बीच शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें करीब आधा दर्जन से अधिक आकर्षक झांकी शामिल हुई। वही दूसरी ओर शोभायात्रा में शामिल लोग जयघोष के बीच थिरकते हुए शामिल हुए।
इससे पहले इससे पहले सैनी समाज तहसील अध्यक्ष गोपालराम सैनी के नेतृत्व में कार्यकारिणी सदस्यों ने देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष सहित नगर पालिकाध्यक्ष हरवती सिनसिनवार व उपाध्याय पुष्पा अशोक उपाध्याय का माला-साफा व चांदी का मुकट पहनाकर अभिनंदन किया। बाद में देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ने विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यो पर चर्चा करते हुए ज्योतिराव फुले जयन्ती पर अवकाश घोषित करने पर प्रदेश मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभारा जताया। साथ ही कस्बे में गाडी चोरी करने दौरान सैनी समाज के युवक पर फायरिंग करने दौरान युवक के परिजनों को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता करने की घोषणा करते हुए हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस दौरान एसडीएम जोगिन्दर सिंह, पार्षद हरीसिंह बादशाह सैनी, सब्जी मंडी संघ अध्यक्ष जयपाल सैनी, अग्रवाल समाज अध्यक्ष फूलचंद गर्ग, गूजरमल गुर्जर, पिंटा अरोड़ा, सुरेन्द्र हौलू मेहन्दीरत्ता आदि मौजूद रहे।