Dark Mode
हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम का गावों में चला अभियान

हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम का गावों में चला अभियान

 
फलोदी .  कोंग्रेस पार्टी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत शुक्रवार को फलोदी विधान सभा के अखाधना, रानेरी, मोडकिया, टेपु, टेकरा आदि गांवों में पीसीसी सदस्य महेश व्यास के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किये गए। 
       राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्देशित हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत ग्राम अखाधना व राणेरी , मोडकिया, टेपु, टेकरा आदि गावो में कार्यक्रम आयोजित किये गए। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  द्वारा राज्य में  चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी  योजनाओं के पैंपलेट  आमजनके वितरित करते हुए योजनाओं की संपूर्ण जानकारी दी गई। पीसीसी सदस्य महेश व्यास ने कहा कि राजस्थान के जननायक मुख्यमंत्री जी ने जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए कई जनकल्याकारी योजनाओं को लागू किया है। जिसका आमजन को सीधा फायदा मिल रहा है। अभी हाल ही में बजट में भी चिरंजीवी बीमा में 10 कई जगह 25 लाख तक का निःशुल्क ईलाज, उज्ज्वला योजना के गैस उपभोक्ताओं को सस्ता गैस सिलेंडर, कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन का लाभ, गायों को  चारे के लिए 12 माह का अनुदान आदि कई घोषणाएं कि है। जिसका आप सभी को लाभ लेना है। 
 
       कार्यक्रम के दौरान पीसीसी सदस्य महेश व्यास, नगरपालीका अध्यक्ष पन्नालाल व्यास, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम नागौरी, प्रधान हाजी उमरदीन, हजारीराम विश्नोई, दिलीप शर्मा, सरपंचगण, कांग्रेस कार्यकर्ता व आमजन  उपस्थित रहे। 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!