कोंग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का कार्यक्रम आयोजित
फलोदी . नगरपालीका क्षेत्र के वार्ड नम्बर 1 व 15 में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत पीसीसी सदस्य महेश व्यास ने राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन से साझा की ।
कार्यक्रम में समस्त चामुंडा मित्र मंडल वार्ड 1 व 15 की जनता का खूब समर्थन मिला । इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष पन्नालाल जी व्यास किशनाराम माली, भेराराम माली, रामसा माली, पूर्व पार्षद रमनलाल माली, 39 वार्ड प्रत्यासी मनोज माली, वार्ड एक के दिनेश माली, शिव माली, चामुंडा मित्र मंडल अध्यक्ष हरीश माली, वार्ड 40 पार्षद मुकेश माली, कार्यक्रम के आयोजन कर्ता हरीश माली, सवाई माली, भास्कर पुरोहित व गणमान्य लोग उपस्थित रहे तथा जननायक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जनकल्याणकारी योजनाओं की गहरी प्रशंसा की तथा कोंग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का साथ दिया।