व्यास के नेतृत्व में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान ने पकड़ा जोर
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार "भारत जोड़ो यात्रा" के विस्तार के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार विगत 26 जनवरी से शुरू हुवे "हाथ से हाथ जोड़ो" अभियान के तहत आज पंचायत समिति घंटियाली के ग्राम पंचायत नारायणपुरा,चाखू,बाबा का धोरा, लूणा सुभाष नगर,मिठडिया, उदट में लोगों से रूबरू होकर पार्टी के उद्देश्य एवं कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। पीसीसी सदस्य महेश व्यास, कुम्भसिंह पातावत,मोहन गोदारा,राहुल चौधरी, केशुराम मेगवाल ब्लॉक अध्यक्ष बाप, लूणाराम सरपंच,मगे खान,मोती पंचारिया, इसाराम मेगवाल,भेराराम मकवाना,मोहन मेगवाल,बलवंत चौधरी ,किशन मेगवाल, हरि कुमावत,हीराराम,जोगेंद्र सिंह ,दिलीप शर्मा,अजय व्यास, किशन राव लूणा, मुकेश माली, मनोज माली,प्रदीप गुचिया, गणेश कड़ेला व सम्मानित नागरिक गण शामिल रहे।