Dark Mode
व्यास के नेतृत्व में  हाथ से हाथ जोड़ो  कार्यक्रम आयोजित हुआ

व्यास के नेतृत्व में  हाथ से हाथ जोड़ो  कार्यक्रम आयोजित हुआ

 
फलोदी .    विधानसभा क्षेत्र में आज  15.02.2023 को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार " हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत पीसीसी सदस्य एवं विधासभा प्रत्याशी महेश व्यास के नेतृत्व में ग्राम पंचायत नूरे की भूर्ज, भड़ला, बारू, धोलिया, रोला तथा खेतुसर में कार्यक्रम आयोजित हुए ।
 
   राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज की पंक्ति में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे इस पावन उद्देश्य से चल रहे इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से लोगों को अवगत करवाया गया। वर्तमान बजट घोषणाओं पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया।
 
      इन समस्त जगहों पर नगरपालिका अध्यक्ष पन्नालाल जी व्यास- सरपंच ग्राम पंचायत नेवा हजारीराम  विश्नोई, पूर्व सरपंच पहाड़‌सिंह रावरा, जिला परिषद सदस्य दिलेर सिहं, सलाम खान सरपंच नूरे की भूर्ज, सदीक खान, पूर्व सरपंच, आसु सिहं भूट्टा, किसन सिहे खेतुसर , पार्षद छोटूलाल जीनगर,  कोंग्रेस नेता हरिकिशन  व्यास (हरिभा) व दिलीप  शर्मा, हितेष थानवी, अजय व्यास, किशनराव लुगा, महेन्द्र  व्यास, रामूजी माली, जसू जोशी,  रक्तवीर प्रदीप गुचिया, अशोक  पुरोहित, शिशुपाल विश्नोई (सरपंच सांवरीज) आदि गणमान्य लोग साथ में रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!