हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का किया सुवागत पहुची साथिया
राजसमन्द. चारभुजा , कांग्रेश की भारत जोड़ो यात्रा के बाद 26 जनवरी से प्रारंभ हुई हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गढ़बोर तहसील की ग्राम पंचायत साथिया में शुक्रवार को पहुंची। पूर्व विधायक गणेशसिंह परमार के नेतृत्व में ग्राम साथिया में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा बूथ टू बूथ की गई। साथ ही ललित गुर्जर (मनमंदिर) का राजसमंद ओबीसी प्रकोष्ठ के नव मनोनीत जिला अध्यक्ष बनने पर उनका भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान युवा नेता जनसेवक योगेन्द्र सिंह परमार, कुंभलगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष कालूलाल गुर्जर, रिछेड़ सरपंच केसर सिंह, उमरवास सरपंच सम्पत, देवी लाल पालीवाल, सज्जन सिंह बोरड़, बाबूसिंह जी, मदन शर्मा, पूरणसिंह, नाथू सिंह, नारायणसिंह, भरत, सोहनसिंह, सहित कई कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।