डागोलाई में संयुक्त निदेशक कृषि दौसा ने फार्म पौंड का किया निरीक्षण
प्रशासनिक स्वीकृति जारी होने वाले किसान 10 मार्च तक पूर्ण करे फार्म पौंड व तारबंदी कार्य
दौसा . गुरुवार को संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) जिला परिषद दौसा पी० सी० ने खवारावजी ,पापड़दा ,हापावास, डागोलाई में फील्ड भ्रमण कर कृषि विभाग द्वारा संचालित अनुदान की योजना के तहत निर्मित प्लास्टिक लाइनिंग फार्म पौंड व तारबंदी कार्यो का निरीक्षण कर किसानों को विभाग द्वारा संचालित अनुदान की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी मीना ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा लघु - सीमांत किसानों को अधिकतम 400 मीटर तारबंदी पर 48000 प्रति कृषक व प्लास्टिक लाइनिंग फार्म पौंड पर 105000 व कच्चे फार्म पौंड पर 73500 का नुदान दिया जा रहा है । मीना ने किसान सेवा केंद्र खवारावजी का औचक निरीक्षण कर विभाग द्वारा संचालित अनुदान की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर कृषि पर्यवेक्षको को 10 मार्च तक आवंटित लक्ष्य शत प्रतिशत अर्जित करने के निर्देश प्रदान किए गए। संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) जिला परिषद दौसा पी० सी० मीना ने बताया कि किसान वर्षा जल के संचय के लिए कृषि विभाग द्वारा संचालित अनुदानित योजना के तहत खेतों में साधारण व प्लास्टिक लाइनिंग फार्म पौंड बनवाएं जिससे फसलों की सिंचाई के लिए पानी की सुविधा उपलब्ध हो सके । फार्म पौंड में वर्षा जल संचय कर किसान आसानी से फसल, सब्जी, फलदार बगीचे लगा सकते हैं निरन्तर जल स्तर गिरता जा रहा है जिससे फसलों की सिंचाई के लिए पानी की समस्या पैदा हो रही है। इसके अलावा किसान विभाग द्वारा संचालित तारबंदी योजना का लाभ लेवे एवं रोजड़े , नीलगाय व आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा करें जिले में फार्म पौंड एवं कांटेदार तारबंदी के पर्याप्त भौतिक लक्ष्य उपलब्ध है इक्छुक व पात्र किसान जल्दी से जल्दी नजदीकी ई - मित्र पर जाकर राज किसान साथी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करें। जिन किसानों की तारबंदी व फार्म पौंड पत्रावलियों की विभाग द्वारा पूर्व में प्रशासनिक स्वीकृति जारी की जा चुकी है वे सभी किसान 10 मार्च तक फार्म पौंड व तारबंद कार्य पूर्ण करवा लें जिससे अनुदान राशि का भुगतान किया जा सके जो किसान समय पर कार्य पूर्ण नहीं करवाएंगे उनकी प्रशासनिक स्वीकृति निरस्त कर प्राथमिकता में आने वाले अन्य किसानों की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की जावेगी जिससे दूसरे किसानों को योजना का लाभ दिया जायेगा। इस अवसर पर कृषि पर्यवेक्षक पापड़दा मानसिंह गुर्जर , कृषि पर्यवेक्षक आलूदा संतोष कुमार वर्मा , कृषि पर्यवेक्षक खवारावजी हंसराज मीना व किसान कैलाश मीना सहित अन्य किसान मौजूद रहे।