बूथ संख्या 102 और 103 की संयुक्त बैठक
रतनगढ़। तहसील के ग्राम खुडेरा बडा़ में बूथ संख्या 102 और 103 की संयुक्त बैठक भाजपा गौरीसर मण्डल अध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सदस्यता अभियान चलाकर लोगों से मिस्ड कॉल देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई गई। इस अवसर पर सरजीत सिंह शेखावत, अध्यक्ष, बूथ संख्या- 102, राजेंद्र कुमार ढूकिया, अध्यक्ष बूथ संख्या-103 , चंद्रा राम प्रजापत, कालू सिंह राठौड़, नाहर सिंह शेखावत, छगनलाल प्रजापत, राजेंद्र सिंह शेखावत, अमरचंद मंडार, गोपाल सैन, शंकर सिंह शेखावत, महेंद्र दान चारण आदि उपस्थित थे।
[26/08, 16:09] Pawan Matoliya: स्थानीय राजकीय जालान महाविद्यालय में गत सायं मिशन 2030 के अंतर्गत गहन परामर्श कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षाविदों व विकास समिति के सदस्यों आदि ने हिस्सा लिया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो के एस चारण ने सभी आगंतुकों का शाब्दिक स्वागत किया। महाविद्यालय विकास समिति के सदस्य कन्हैयालाल चौमल, शिक्षाविद उमेश कत्थक, लाल मोहम्मद, डॉ संजू बाला शर्मा प्राचार्य एकलव्य कॉलेज व डॉ पीयूष हर्शवाल उपाचार्य स्वामी कॉलेज ने अपने विचार प्रस्तुत किये। डॉ के सी जोशी ने कार्यक्रम सारांश प्रस्तुत करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम संचालन डॉ सुशील त्यागी ने किया। विद्यार्थियों की ओर से दिव्या हरितवाल, लक्ष्मी कंवर तथा प्रियंका प्रजापत आदि ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में डॉ धनराज पांडिया, प्रो सौम्या वशिष्ठ, प्रो सुनील कुमार पुनिया, प्रो परमेश्वर महर्षि, प्रो रेखा शर्मा, प्रो मनीष, डॉ श्याम सुंदर पारीक, प्रो प्रिंस बगड़िया, डॉ आशा कुमारी वर्मा एवं महाविद्यालय का अन्य स्टाफ भी उपस्थित था ।