जोशी बने श्रीगुर्जरगौड़ ब्राह्मण युवक संघ प्रदेश महासचिव
फलोदी . उपखण्ड के युवा एवम समाज सेवी गजेंद्र जोशी को अखिल भारतवर्षीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण युवक संघ प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनीत किया गया। अखिल भारतवर्षीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के चेतन चौबे प्रदेश अध्यक्ष, अमृत पंचारिया प्रदेश महामंत्री, राहुल गौतम कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने गजेंद्र जोशी की नियुक्ति की घोषणा की ओर बताया कि आपको कुशल व्यवहार और कठिन परिश्रम से पद की गरिमा के समाज को नई दिशा प्रदान करने एवं रचनात्मक कार्य करते हुए नवयुवकों में चेतना लाने का कार्य करना है । जोशी की नियुक्ति पर फलोदी गुर्जर गौड़ गौतम समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल जोशी, पूर्व अध्यक्ष रामनिवाश पंचारिया, चुतरभुर्ज पंचारिया, जेठमल जोशी, गोविन्द पंचारिया (धोलासर), निम्बाराम पंचारिया , दिलीप पंचारिया (पड़ियाल), गजेंद्र जोशी उर्फ (लालाजी), ईशवर लाल जाजड़ा, जुगल किशोर पंचारिया, मांगीलाल जोशी ( डाबड़ी), शिव लाल जाजड़ा, विष्णु जोशी, रमेश पंचारिया (मथांनिया), शिव प्रकाश पंचारिया, शिव लाल जाजड़ा, निलकमल पंचारिया, आदि ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी।