Dark Mode
पत्रकार मनोज टांक को राजस्थान समरसता रत्न अवार्ड से किया सम्मानित

पत्रकार मनोज टांक को राजस्थान समरसता रत्न अवार्ड से किया सम्मानित

टोंक । अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच एवं इण्डो-नेपाल समरसता ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वाधान में 7 अप्रैल को केसर बाग राजधानी जयपुर में राजस्थान स्थापना दिवस साप्ताहिक कार्यक्रम के समापन पर चयन समिति के संयोजक सुभाष स्वामी ने मनोज कुमार टांक जिला उपाध्यक्ष जर्नलिस्ट्स एसोशिएशन ऑफ राजस्थान ‘‘जार’’ जिला ईकाई टोंक डिग्गी निवासी मालपुरा का कर्मस्वली से विकास तक सेवा कार्यों का अवलोकन कर अनवरत परिश्रम करने पर भारत-नेपाल सांस्कृतिक सम्मेलन में राजस्थान समरसता रत्न अवार्ड के लिये प्रतिभा के रूप में मनोनयन कर सम्मानित गया है। प्रेस सचिव योगेश शर्मा ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच 7 हजार 300 दिवसीय कार्ययोजना के अभियान के अन्तर्गत राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में किया गया है। भारतीय दूतावास काठमण्डू नेपाल में रजिस्टर्ड 4699/2018 भारतीय नागरिक एवं संयोजक अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच के नेतृत्व मे एक सांस्कृतिक शिष्टमण्डल इण्डो-नेपाल समरसता सोशल मिशन यात्रा के अन्तर्गत सम्मेलन में सम्मिलित हुए । सम्मेलन में इण्डो-नेपाल समरसता ऑर्गेनाइजेशन द्वारा शिक्षा, चिकित्सा, न्याय, समाज सेवा आदि क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली प्रतिभाओं को न्यायमूर्ति परमानन्द झा, प्रथम उप-राष्ट्रपति नेपाल सरकार का आशीर्वाद पत्र प्रतिभाओं को भेंट किया गया । मनोज कुमार टांक को मेडल, शॉल, श्रीफल स्मृति चिन्ह भेंट कर राजस्थान समरसता रत्न अवार्ड से सम्मान किया गया।
टोंक जिले के डिग्गी निवासी मनोज कुमार टांक द्वारा  सत्यता, निष्पक्ष, त्वरित, पारदर्शी, बाधा रहित, गुणवत्तापूर्ण व सुविधाजनक तरीके से सेवा उपलब्ध कराने वाले सेवा भावी गोदारा के अनुकरणीय व्यक्तित्व है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!