Dark Mode
पत्रकार पारीक की वयोवृद्ध माता का निधन

पत्रकार पारीक की वयोवृद्ध माता का निधन

पीपाड़ शहर। जिले के वरिष्ठ पत्रकार सत्यनारायण पारीक की वयोवृद्ध माता श्रीमती विमला देवी धर्म पत्नी स्व पुखराज पारीक आरइएस का आकस्मिक निधन सोमवार दोपहर पश्चात जिला अस्पताल में उपचार दोरान हो गया । वही श्रीमती पारीक के निधन की सूचना के बाद पारीक समाज व गणपति चोराहा तिरुपति बालाजी मंदिर क्षेत्र में शोक की लहर छा गई तथा पारीक समाज के साथ क्षेत्रवासियों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई है। सनद रहे कि हाल ही में श्रीमती पारीक द्वारा तिरुपति बालाजी मंदिर में सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन संत जीवणराम महाराज के सानिध्य में धूमधाम से सम्पन्न करवाकर अपनी अंतिम इच्छा को पूरा किया गया था । पत्रकार सत्यनारायण पारीक की वयोवृद्ध माता अपने जीवन में धार्मिकता से जुड़ी रही व वृद्ध अवस्था में भी अंतिम समय तक मंदिर आना जाना लगा रहा । वही श्रीमती पारीक की पार्थिव देह का अंतिम संस्कार मंगलवार सुबह 10 बजे मुख्य श्मशान घाट पीपाड़ शहर में विधी विधान से किया जाएगा पश्चात नियमित बेठक निवास स्थान गणपति चोराहा पर रखी जाएगी। उधर पत्रकार पारीक की वयोवृद्ध माता के निधन पर पालिकाध्यक्ष श्रीमती समुदेवी मिसाराम सांखला ईओ सुरेशचन्द्र शर्मा पन्नालाल सोनी प्रकाश सोनी पारीक समाज के चन्द्रशेखर व्यास जवरीलाल पारीक राजेन्द्र व्यास महेश जोशी ईश्वरदत्त व्यास सतीश व्यास रामकिशोर दिनेश जोशी दातीवाड़ा राजीव राकेश पुरोहित शिवप्रसाद नरेश पुरोहित देवेंद्र पारीक गोरव कुणाल पुरोहित राहूल पारीक सहित गणमान्य नागरिको आदि ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करने के साथ ही श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!