पत्रकार शर्मा गोपी बने संस्कार सेना के राष्ट्रीय सचिव
सीकर । गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर खाटू श्याम के भक्त श्री श्याम बाबा भजन भजन समिति के संस्थापक सीकर से पत्रकार रामगोपाल शर्मा गोपी को संस्कार सेना के राष्ट्रीय सचिव के पद पर नियुक्त किया गया। संस्कार सेना के संस्थापक हरभजन जांगड़े द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान कर बधाई दी। समूचे संस्कार सेना परिवार की ओर से गोपी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं बधाई दी इसी तरह राजकुमार त्रिपाठी, ओम प्रकाश माथुर, वीरेंद्र माथुर, दिनेश कुमार शर्मा, ओमप्रकाश झाझूका मुंबई, रतनलाल जगत सिंह पार्क कोलकाता, बीजेपी नेता महेश शर्मा, सीकर संभाग के पत्रकार संघ के पदाधिकारी व सदस्यों सहित कई गणमान्य लोगों ने बधाई दी