जोधपुर में पत्रकारों ने मनाई पुष्प होली
जोधपुर । होली के उल्लास में इस बार कलम कारों की होली भी अपनी छाप छोड़ गई। राजनीतिक, पुलिस प्रशासन को कवरेज करने वाले पत्रकार होली के रंग में रंग में नजर आए और इस उत्साह के माहौल में जनप्रतिनिधि सांसद पुलिस प्रशासन के अधिकारी और राजनेताओं ने भी बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई। जोधपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय अस्थाना और सचिव शिव प्रकाश पुरोहित सहित सभी कार्यकारिणी और पत्रकारों ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस गोपाल कृष्ण व्यास ने जमकर होली के भजन गाए तो वही पाली सांसद पीपी चौधरी स्वयं को नहीं रोक पाए और चंग बजाकर पत्रकारों के साथ खूब झूमे। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत भी उनके साथ नजर आए इसके अलावा राज्य पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह जसोल, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल, राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रमेश बोराणा, संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष बिनाका मालू, महापौर कुन्ती परिहार, राजसीको डायरेक्टर सुनील परिहार, राज्य पशु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष राजेंद्र सोलंकी, संभागीय आयुक्त कैलाश चंद्र मीणा, जोधपुर रेंज आइजी जयनारायण शेर, जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता, एडीसीपी पूर्व नाजिम अली कांग्रेस जिलाध्यक्ष दक्षिण नरेश जोशी, भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक अतुल भंसाली, भाजपा निवर्तमान जिलाध्यक्ष जगतनारायण जोशी, जेएनवीयू पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह सहित जनप्रतिनिधी, व्यापारिक एसोसिएशन, स्वयंसेवी संगठन, प्रशासनिक अधिकारियों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने भी पत्रकारों के होली स्नेह मिलन में उपस्थिति दर्ज कराई। इस मौके पर गीत संगीत का आयोजन तो हुआ ही पारंपरिक गैर पत्रकारों के द्वारा देखने को मिली दिन-रात खबरों के पीछे करने वाले पत्रकारों में होली के उल्लास मस्ती के माहौल में अपनी थकान उतरी और आने वाले समय के लिए फिर से तैयार भी रहे पुलिस प्रशासन से जुड़े तमाम अधिकारी जिला कलेक्टर और कमिश्नरेट से जुड़े अधिकारियों ने भी इस मौके पर स्नेह मिलन में पहुंचकर सभी को होली की शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय कालबेलिया डांसर सोनू सपेरा, शलील गैर गायक नरेश बोहरा, दिनेश बोहरा, किशलय संगीत संस्थान के सतीश बोहरा, रिदम डांस इंस्टीट्यूट की प्रेरणा राठी एंड ग्रुप, त्रिलोक सिंह नगसा, नारायण व्यास श्याम मंडली के कलाकारों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद शर्मा, कोषाध्यक्ष मधु बनर्जी, कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मीकांत पुरोहित छेनू, श्रेयांश भंसाली, रमेश सारस्वत, जितेन्द्र डूडी, भवानी सिंह गहलोत, मुकुल परिहार , सहित समस्त वरिष्ठ पत्रकार साथी घोषित है