डिजिटल संवाद-2023 में पत्रकारों का होगा सम्मान
पिंक सिटी प्रेस क्लब में सोमवार को ऑनलाइन रेपुटेशन मैनेजमेंट प्रोग्राम का होगा आयोजन
सिटी रिपोर्टर। प्रदेश भर के जर्नलिस्ट्स को उनकी डिजिटल प्रोफाइल डवलप करने के लिए सोमवार को पिंक सिटी प्रेस क्लब के सभागार में डिजिटल संवाद- 2023 कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक ओमवीर भार्गव ने बताया कि वर्तमान सिनेरियो में पत्रकारों को डिजिटल मंच पर भी सशक्त उपस्थिति की दरकार है। सोशल मीडिया का सही उपयोग और उससे अपने प्रोफेशन के साथ काम को निखारने के बारे में डिजिटल संवाद- 2023 में आईटी एक्सपर्ट्स पत्रकारों से इंटरेक्ट करेंगे। जनरलिस्ट फेसबुक, इंस्ट्रा, टि्वटर, गूगल एडवर्ड और यूट्यूब चैनल को कैसे मैनेज करे? लोगों के बीच पॉपुलर्टी और रिच कैसे बढ़ाएं? कार्यक्रम में दिल्ली के सोशल मीडिया व आईटी एक्सपर्ट लोकेश बी. दवे लाइव डेमो के माध्यम से पत्रकारों की जिज्ञासाओं को भी शांत करेंगे। पत्रकार सम्मान समारोह इसी दौरान पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें अलग-अलग केटेगरी में जर्नलिस्ट्स को सम्मानित किया जाएगा।