न्यायाधीश ने किया राजकीय स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण
नाथद्वारा अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश मनीष कुमार ने आज केलवा स्थित प्रसुति वार्ड, नवजात शिशुओं के लिये उपलब्ध सुविधाएं, चिकित्सक, मेडिकल स्टाफ, स्टाफ के लिए आवास व्यवस्था, नियमित पानी और बिजली व्यवस्था इत्यादि का जायजा लेने हेतु अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश मनीष कुमार वैष्णव, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमंद ने 13.10.2023 को केलवा, स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्थित प्रसुति वार्ड का निरीक्षण कर वैष्णव ने अस्पताल के प्रसुति वार्ड एवं लेबर रूम में रखी दवाईयों की जांच की जांच करने पाया कि उक्त दवाइयां इस माह के बाद एक्सपायरी हो जाएगी जिनका नियमानुसार निस्तारण कर नई दवाइयां रखने हेतु निर्देशित किया गया। महिला प्रसुति रोग विभाग में एक महिला ए.एन.एम का कार्यरत होना बताया। वहां उपस्थित वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर ने बताया कि अस्पताल में एक सीनियर मेडिकल ऑफिसर तथा 02 मेडिकल ऑफिसर, 06 नर्सिंग ऑफिसर, 01 लैब टेक्नीशियन कार्यरत है। प्रसूति वार्ड में स्टॉफ की ड्यूटी रोटेशन के आधार पर लगाना बताया बच्चों हेतु उपलब्ध वार्मर की जांच की गई जो कार्यशील अवस्था में पाए गए। प्रसूति वार्ड की सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई, महिलाओं के पीने के पानी की उचित व्यवस्था है तथा लाईट नहीं होने पर इन्वर्टर की भी पर्याप्त सुविधा उपलब्ध है प्रसुति वार्ड में महिलाओं हेतु एसी की व्यवस्था है। महिलाओं को जननी सुरक्षा के अंतर्गत आने वाली सभी सरकारी सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। प्रसुति वार्ड की सुरक्षा हेतु गार्ड की व्यवस्था नहीं थी परन्तु सीसीटीवी कैमरे लगे हुये पाये गये। अस्पताल परिसर के मेन गेट पर गार्ड लगाया जाना बताया। निरीक्षण के समय अस्पताल में कोई चिकित्सक उपस्थित नहीं था एक चिकित्सक का मीटिंग हेतु राजसमंद जाना बताया, एक चिकित्सक का मेडिकल पर होना बताया गया तथा एक अन्य चिकित्सक उपस्थित नहीं थे जो बुलाने पर उपस्थित हुए। इसी प्रकार लेबर रूम व वार्ड में काम में लिए जाने वाले कपड़ों व अन्य सामान की धुलाई, प्रसूति वार्ड में कूलर व्यवस्था, वार्ड तक एम्बूलेंस स्ट्रेचर की पहुंच, सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरे एवं गार्ड की व्यवस्था, जननी सुरक्षा सहित अन्य सरकारी योजनओं के लाभ के संबंध में बारीकी से जांच की।