Dark Mode
न्यायिक मजिस्ट्रेट ने हरी झंडी दिखाकर मोबाइल वैन रवाना की 

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने हरी झंडी दिखाकर मोबाइल वैन रवाना की 

तारानगर. राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चूरू के निर्देशानुसार तारानगर ताल्लुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष  (सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट) अजय दीप सिंह ने शनिवार को हरी झंडी दिखाकर मोबाईल वैन को रवाना किया। अध्यक्ष अजय दीप सिंह ने बताया कि उक्त मोबाईल वैन दो दिनों तक इस ताल्लुका क्षेत्र में रहेगी। इस दौरान शनिवार को तारानगर क्षेत्र के गाँव अलायला व गाँव छतु सिंह की ढाणी तथा दिनांक सोमवार को गाँव बनड़ा व बांय एवं मंगलवार को गाँव खरतवास व लुणास  में रहेगी। मोबाईल वैन के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे एवं बाल विवाह की रोकथाम, वृक्षारोपण तथा कानून के बारे में जानकारियां दी जायेंगी तथा लोगों को उनके विधिक अधिकारों के बारे में भी जागरूक किया जायेगा। इस दौरान राष्ट्रीय लोक अदालत के फायदों के बारे में भी बताया जायेगा। इस दौरान न्यायालय कर्मचारीगण व अधिवक्तागण एवं अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!