Dark Mode
न्यायिक मजिस्ट्रेट व अधिवक्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर किया योगाभ्यास

न्यायिक मजिस्ट्रेट व अधिवक्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर किया योगाभ्यास

दूदू .  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण,नई दिल्ली एवं जिला एवं सैशन न्यायाधीश अजीत कुमार हिंगर, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,जयपुर के निर्देशानुसार एवं अपर जिला एवं सैशन न्यायाधीश दूदू संदीप आनंद के आदेशानुसार नौंवे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में दूदू के न्यायिक परिसर में प्रात: सात बजे वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशुतोष सिंह आढ़ा द्वारा समस्त न्यायिक कर्मचारियों व बार संघ दूदू के अधिवक्ताओं के साथ योगाभ्यास किया गया। अधिकांश लोगों की व्यस्त दिनचर्या और कार्यस्थल पर ज्यादातर बैठे रहने से होने वाली समस्याओं को देखते हुए सभी को कुर्सी योग तथा प्राणायम के अभ्यास के माध्यम से शारीरिक और मानसिक रूप के स्वस्थ रहने के विभिन्न आयामों के बारे में बताया गया। घुटनों को स्वस्थ रखने तथा कमरदर्द से राहत पाने के लिए काम करते करते बीच बीच में दस से बीस सेकंड के ब्रेक लेकर कुर्सी पर मर्जारी आसन, अर्ध कटिचक्र आसन, गुलफघूर्णन, कंधों से जुड़े आसनों अनुलोम विलोम, कपालभाती,भ्रस्तिका, शीर्षासन आदि का अभ्यास करवाया गया। 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!