Dark Mode
भाविप के अभिरुचि शिविर में आज जुडो कराटे प्रशिक्षण क्लास प्रारंभ

भाविप के अभिरुचि शिविर में आज जुडो कराटे प्रशिक्षण क्लास प्रारंभ

केकडी. भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी के द्वारा  सापंदा रोड़ स्थित पटेल आदर्श विद्या निकेतन स्कूल में आयोजित कला एवम अभिरुचि शिविर के अंतर्गत आज जुडो कराटे प्रशिक्षण क्लास का विधिवत शुभारंभ किया गया जिसके अंतर्गत सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों ने भारत माता एवं मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया । परिषद की महिला प्रमुख ममता विजय ने बताया कि अभिरुचि शिविर कार्यक्रम में आज जूडो कराटे का प्रशिक्षण शिक्षक नीलेश नामा के द्वारा दिया गया । ब्लैक बेल्ट कराटे कोच  निलेश नामा ने बताया कि जूडो कराटे आत्मरक्षा के लिए सीखना बहुत आवश्यक है जिससे हम किसी भी विपदा में पड़ने पर हम अपनी स्वयं की रक्षा कर सकते ह व नामा ने यह बताया की आज के समय में लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए जोड़ो कराटे सीखना बहुत अवश्य हो गया ह । भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी के द्वारा आयोजित इस अभिरुचि शिविर की शेष अन्य  प्रशिक्षण क्लासे 16 मई से इसी विद्यालय में प्रारंभ होगी जिनका रजिस्ट्रेशन किया जा रहा ह , । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पटेल आदर्श विद्या निकेतन स्कूल की प्रधानाचार्या विनीता जोशी एवं जूडो कराटे शिक्षक निलेश नामा का तिलक लगाकर एवम केसरिया दुपट्टा पहना  कर स्वागत सम्मान किया गया उद्घाटन समारोह में परिषद की महिला प्रमुख ममता विजय एवम सदस्या शांता माहेश्वरी , श्यामा बियाणी, दिव्या जैन , अर्चना शर्मा ,सुमन जैन  सहित जोड़ों कराटे के परीक्षार्थी मौजूद रहे ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!