जिला अस्पताल में कनिष्ठ लेखाकार सुथार ने कार्यभार ग्रहण किया
फलोदी . जिला चिकित्सालय में लंबे समय से रिक्त पड़े कनिष्ठ लेखाकार के पद पर सुथार ने कार्यभार ग्रहण किया।
पी.एम.ओ. इन्चार्ज डॉ. चैनसुख सोनी ने बताया कि जिला चिकित्सालय क्रमोन्नत होने के बावजूद भी लम्बे समय से क लेखाकार का पद रिक्त था ,जिससे वित्तीय प्रबन्धन सम्बन्धित कार्यों में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था। अभी हाल ही में राजीव सुथार का स्थानान्तरण मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा फलोदी से राजकीय जिला चिकित्सालय में कनिष्ठ लेखाकार के रिक्त पद पर हुआ जिसकी अनुपालना में सुथार ने आज राजकीय जिला चिकित्सालय फलोदी में कनिष्ठ लेखाकार के रिक्त पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
श्री सुथार के कार्यग्रहण उपरान्त अब वित्तीय प्रबन्धन वेतन भत्तों का भुगतान, पेंशन प्रकरण. आयकर, जी.एस.टी., आय-व्यय बजट व अन्य उपापन प्रक्रिया आदि में कार्य निर्धारित समय पर सम्पादित हो सकेगा और जिला अस्पताल की व्यवस्था सुधार में सकारात्मक कदम साबित होगा। इस मौके पर डॉ. चैनसुख सोनी, सूर्यप्रकाश बोहरा, कैलाश बिश्नोई, रमेश सोनी, नरेश राजपुरोहित, महेन्द्र सोलंकी, अश्विन सुथार, सुरेश बिस्सा. चेतनप्रकाश पालीवाल, रविन्द्र पुरोहित, एस.पी. चाण्डा, वासुदेव सोनी, प्रदीप पुरोहित, नीतू शर्मा व अन्य लेखाकर्मी व चिकित्सालय स्टाफ उपस्थित रहकर शुभकामनाएँ दी ।