डॉन टोलिवर के टूर में सरप्राइज परफॉरमेंस देने पहुंचे जस्टिन बीबर
पापा बनने के बाद जस्टिन बीबर पहली बार स्टेज पर परफॉर्म करते दिखाई दिए। वहीं, हेली स्टेज के नीचे दर्शकों के साथ उनके गानों पर झूमती हुई दिखीं। दरअसल, बीती रात डॉन टोलिवर के कॉन्सर्ट में जस्टिन एक सरप्राइज परफॉरमेंस देने पहुंचे, जिसे देखकर फैंस चौक गए। जस्टिन ने लॉस एंजिल्स के क्रिप्टो डॉट कॉम एरिना में यह सरप्राइज परफॉरमेंस दी। क्रिप्टो डॉट कॉम एरिना में परफॉरमेंस देने से पहले जस्टिन ने स्टूडियो से अपने संगीत रिहर्सल की कुछ तस्वीरें साझा कीं। पोस्ट में गायक के कीबोर्ड के साथ स्नैपशॉट शामिल थे जबकि दूसरे में उन्हें हाथ में माइक लेकर गाते हुए देखा गया था। फ़ोटोग्राफ़र रोरी क्रेमर ने जस्टिन की ये तस्वीरें खींची थीं। क्रेमर ने 4 दिनों के लिए अपने घर में रखने के लिए गायक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि बीबर के दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने के दौरान उन्होंने अद्भुत ऊर्जा महसूस की। इसके लिए क्रेमर ने आभार व्यक्त किया।