Dark Mode
भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा मनाई गई ज्योतिबा फुले की जयंती

भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा मनाई गई ज्योतिबा फुले की जयंती

टोंक । भाजपा ओबीसी मोर्चा के द्वारा मंगलवार को महादेवाली स्थित माली सैनी समाज छात्रावास में ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई गई। इस मौके पर भाजपा जिला महामन्त्री प्रभु बाडोलिया ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नारी शिक्षा एवं समाज के कमजोर वर्गो के लोगों के उत्थान के लिए महात्मा ज्योतिबा फुले ने अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले एक महान समाज सुधारक, लेखक, क्रांतिकारी, दार्शनिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता थे। इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष  राजेंद्र सैनी उर्फ बबलू टैंकर,  भाजपा जिला संयोजक  लोकेश गुप्ता, नीलिमा आमेरा, महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमति अंजली गुप्ता एवं खुशबू सैनी आदि मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!