Dark Mode
गलवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ समापन

गलवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ समापन

गंगापुर- भीलवाड़ा। पूर्व विधायक डॉ बालू राम चौधरी ने कहा कि हर से खिलाड़ियों को निराश नहीं होना चाहिए बल्कि और कड़ी मेहनत करके सफलता के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए । जीवन में हार - जीत चलती रहती है लेकिन कोशिश करने वालों को एक दिन सफलता निश्चित तौर पर मिलती है। पूर्व विधायक डॉक्टर चौधरी आज गलवा गांव में 67 वी क्षेत्रीय रायपुर- सहाड़ा खेलकूद प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे । समारोह में पूर्व विधायक डॉक्टर चौधरी ने विजेता खिलाड़ियों को शील्ड एवम प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इससे पूर्व ग्रामीणों द्वारा पूर्व विधायक डॉक्टर चौधरी सहित अतिथियों का माल्यार्पण कर व साफा बंधवाकर स्वागत किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!