नो बैग डे के अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित
बीदासर। ग्राम पंचायत ढढेरु भामूवान की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नो बैग डे के अवसर पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे फाइनल मुकाबला अभिनंदन सिंह व महाराणा प्रताप क्लब के बीच खेला गया जिसमे 5 अंको से अभिनंदन सिंह टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में बेस्ट रीडर का खिताब जीतू सिंह, बेस्ट डिपेण्डर ओमप्रकाश व बेस्ट ऑलराउंडर का खिताब भवानी सिंह को दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच सुरेश खेरिया ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य रामसिंह राठौड़, सोना शर्मा, बनवारीलाल नेहरा, मुकेश, प्रभु सिंह, राजेश पुनिया, राजेंद्र सिंह, लीलाधर नायक आदि उपस्थित थे।