Dark Mode
साथीन में कब्बड्डी खेल व दोड़ प्रतियोगिता महाकुंभ का समारोह पूर्वक समापन हुआ

साथीन में कब्बड्डी खेल व दोड़ प्रतियोगिता महाकुंभ का समारोह पूर्वक समापन हुआ

पीपाड़ शहर। निकटवर्ती गांव साथीन स्थित श्री रूपमुनि रूखीदेवी गौशाला के पास स्थित कृष्णा होटल परिसर में स्व भंवरराम कुड़िया की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर स्व रामनारायण चौधरी जिन्दा स्मृति ओपन जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के अलावा अंतिम दिन विभिन्न दोड़ आयोजन का समारोह पूर्वक समापन हुआ वही सात दिवसीय खेल महाकुंभ के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री व राज्य बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने कहा कि खेल में हार जीत दो पहलू है तथा हारने वाली टीम को हार से प्रेरणा लेकर अगली बार जीतने का हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए वही खेल को खेल की भावना से खेलते हुए निर्णायक के निर्णय का भी पूरा सम्मान भी करना चाहिए राज्य मंत्री बेनीवाल दोपहर समय साथीन गांव में खेल महाकुंभ प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतोर मुख्य अतिथि संबोधित किया उन्होंने कहा कि हमारी निवर्तमान गहलोत सरकार ने खेलो को बढ़ावा देने के लिए राज्य में ग्रामीण व शहरी ओलंपिक का सफल आयोजन कर गांवो मे छूपी हूई खेल प्रतिभाओं को मंच भी प्रदान किया था इस दोरान विशिष्ट अतिथि विधायक गीता बड़बड़ ने भी खेलों के महत्व पर प्रकाश डालने के साथ खेल महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए आयोजक कूड़िया परिवार का आभार व्यक्त करने के साथ विजेता खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खिलाड़ियों को पुरस्कार से भी नवाजा गया है।समारोह में विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य दिव्या कूड़िया के अलावा अन्य अतिथियों ने भी खेलो के महत्व पर प्रकाश डाला है। समाजसेवी रामचन्द्र कुड़िया ने बताया कि कबड्डी खेल प्रतियोगिता के महाकुंभ में जिले भर के कबड्डी खिलाड़ीयो ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया वही कबड्डी मे पुरुष वर्ग मे जय जिन्दां क्लब रोमांचक फाईनल मुकाबले में विजेता बनी वही पाच हजार मीटर दोड़ मे जितेंद्र सिलारी व दो सो मीटर महिला वर्ग में छात्रा कृष्णा कूड़िया, चार सो मीटर दोड़ मे नीशा मुन्दीयाड़ा के अलावा विकास विश्नोई पुरुष वर्ग मे विजेता घोषित किए गए समापन अवसर पर खांगटा सरपंच प्रकाश बोराणा वरिष्ठ सीताराम कूड़िया शिक्षाविद अर्जूनराम चोधरी युवा काग्रेस अध्यक्ष सुरेश सांखला हनुमान प्रसाद शर्मा सहित गणमान्य नागरिक व भारी संख्या में खेल प्रेमी भी उपस्थित थे समापन समारोह में आयोजक अखिल भारतीय केंद्रीय भूजल बोर्ड कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनिवास कुड़िया ने खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के साथ सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया है।वही भू जल बोर्ड राष्ट्रीय अध्यक्ष कूड़िया के जन्मोत्सव पर विभिन्न दौड़ प्रतियोगिता के साथ ही गोशाला में गोवंश को लापसी व हरा चारा भी खिलाया गया है।उधर खेल महाकुंभ के सफल आयोजन मे जीएसएस अध्यक्ष श्रवण कूड़िया विक्रम कुड़िया युवा नेता दिनेश लामरोड़ पूर्व वार्ड पंच जीयाराम मेघवाल व रामपाल कुड़िया आदि का विशेष सहयोग रहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!