Dark Mode
कैलाश न्याति महेश भवन कुंभानगर के अध्यक्ष निर्वाचित

कैलाश न्याति महेश भवन कुंभानगर के अध्यक्ष निर्वाचित

 
    
चितौड़गढ़. कुंभानगर महेश भवन के अध्यक्ष एवं 10 कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव रविवार को निर्विरोध संपन्न हुए। मुख्य        निर्वाचन अधिकारी राकेश मंत्री एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी शांतिलाल भराड़िया के द्वारा संपन्न निर्वाचन कार्यवाही में कुंभानगर महेश भवन के अध्यक्ष पद हेतु कैलाश न्याति निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसी प्रकार 10 कार्यकारिणी सदस्य हेतु एडवोकेट प्रदीप काबरा,विपिन लड्ढा,सतीश धुत,अभिमन्यु समदानी,सुशील पुंगलिया,चंद्र प्रकाश न्याति,सत्यनारायण चेचाणी,गोविंद तोतला, ओम प्रकाश लड्ढा,रामप्रसाद मालू,के तय संख्या में नामांकन आने से सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष जानकी लाल भंडारी,प्रह्लाद पूगलिया, कृष्ण गोपाल पुंगलिया,महेश डागा,सुनील भारड़िया, कृष्ण गोपाल सोनी,शंकर लाल सोमानी सहित कुंभानगर  माहेश्वरी समाज के अनेक सदस्य उपस्थित थे। बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष बालकिशन धुत ने आयव्यय का लेखा प्रस्तुत करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया, निर्वाचन की घोषणा के पश्चात सभी सदस्यों द्वारा निर्वाचित कार्यकारिणी व अध्यक्ष का माला व उपरना पहनाकर स्वागत किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!