कैलाश सुमन बने राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड प्रदेश प्रभारी
छीपाबड़ौद. छीपाबडौद उपखण्ड क्षेत्र के अजनवार निवासी कैलाश सुमन पुत्र ग्यारसी राम सुमन को राष्ट्रीय कोर कमेटी राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड की अनुशंसा और दिनेश सैनी राष्ट्रीय महासचिव की सहमति से राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड राजस्थान प्रदेश प्रभारी बनाया गया। कैलाश सुमन के प्रदेश प्रभारी बनने पर प्रदेश के कार्यकर्ताओं और सर्व माली समाज मैं खुशी की लहर है। वही दिनेश सैनी प्रदेश अध्यक्ष व मनीष सैनी प्रदेश संगठन मंत्री को राष्ट्रीय कोर कमेटी ने राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी जिला कार्यकारिणी तहसील कार्यकारिणी को गठित करने के लिए आदेशित किया। यह तीनों पदाधिकारी बहुत जल्द पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड कार्यकारिणीया गठित करेगें।