भूमि विकास बैंक सीकर के चुनाव संपन्न कैलाश तिवाड़ी बने अध्यक्ष
सीकर । सहकारी भूमि विकास बैंक लिमिटेड के प्रबंध कार्य समिति के चुनाव गुरुवार को संपन्न हुए। चुनाव में कूदन के कैलाश चंद अध्यक्ष निर्वाचित गजानंद उपाध्यक्ष निर्वाचित अमर सिंह, महादाराम, श्रवण, अनीता देवी, सतीश सिंह कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए। निर्वाचन अधिकारी राकेश शर्मा के सानिध्य में चुनाव सम्पन्न हुए। भूमि विकास बैंक के चुनाव में चुने गए अध्यक्ष कैलाश चंद्र धोद से डायरेक्टर निर्वाचित हुए। गजानंद नीमकाथाना, अमर सिंह श्रीमाधोपुर, महादाराम बादूसर लक्ष्मणगढ़ से, श्रवण गुहाला धोद से अनीता खातिवास दांतारामगढ़ व सतीश मंढा दांता रामगढ़ से डायरेक्टर निर्वाचित हुए थे। जिले भर से निर्वाचित डायरेक्टर में से 7 डायरेक्टर बैंक की कार्यकारणी में चुने गए है। गौरतलब है कि भूमि विकास बैंक कृषि के विभिन्न कार्यों के लिए सस्ती दर पर लोन उपलब्ध करवाता है। बैंक द्वारा लघु सिंचाई योजना, कृषि यंत्रीकरण ऋण योजना, विविधकृत ऋण योजना, जन मंगल आवास योजना सहित अन्य योजनाए भी संचालित की जा रही है।