Dark Mode
काजड़ा सरपंच मंजु तंवर ने की लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से मुलाकात

काजड़ा सरपंच मंजु तंवर ने की लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से मुलाकात

सूरजगढ़। पंचायत समिति क्षेत्र की काजड़ा ग्राम पंचायत की सरपंच और राष्ट्रीय सरपंच संघ की उपाध्यक्ष मंजू तंवर ने राष्ट्रीय सरपंच संघ के पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय सरपंच संघ अध्यक्ष जयराम पलसानिया के नेतृत्व में दिल्ली स्थित निवास स्थान पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से मुलाकात करते हुए गुलदस्ता भेंट स्वागत किया। राष्ट्रीय सरपंच संघ उपाध्यक्ष मंजु तंवर ने बताया कि मनरेगा में आ रही बाधाओं के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए पंद्रहवे वित आयोग की राशी जल्द से जल्द जारी करवाने की मांग लोक सभा अध्यक्ष से की। लोक सभा अध्यक्ष बिड़ला ने हमारी मांगो को सुनते हुए केन्द्रीय पंचायती राज शासन सचिव व ग्रामीण विकास शासन सचिव से मुलाकात करवा कर समस्याओं को दूर करवाने का आश्वासन दिया।इस मौके पर कृष्ण मुरारी दिलावर सचिव, हनुमान प्रसाद झाझड़ा मीडिया प्रभारी, गौरव जयराम सचिव ,राहुल बलियान कोषाध्यक्ष, श्री गोपाल, रविन्द्र यादव, सुदेश चौधरी, विजय चौधरी, कपिल शर्मा उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!