ज्ञान कथा यज्ञ में कलश यात्रा आज
भुसावर . कस्बे के जैन गली स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र के समीप दत्तात्रेय परिवार की ओर से 24 जुलाई सोमवार को श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सोमवार 24 जुलाई को प्रातः 6:30 बजे कलश यात्रा प्रारंभ होकर कस्बे के मुख्य मार्ग एवं मुख्य बाजार से निकलकर गंतव्य तक पहुंचेगी दोपहर 12:00 से शाम 5:00 बजे तक श्री शुक्ल जी महाराज अपने मुखारविंद से दत्तात्रेय परिसर में श्रीमद् श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भक्तों को श्रवण कराएंगे कथा के प्रथम दिन श्रीमद् भागवत महत्तम एवं नारद व्यास संवाद का श्रवण कराये!