अषटानिहका महापर्व में कल्पद्रुम महामंडल विधान का आयोजन
मदनगंज किशनगढ़। सिटी रोड स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में अषटानिहका महापर्व के अंतर्गत नव दिवसीय महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसमें कल्पद्रुम महामंडल विधान का आयोजन किया गया है। प्रात: श्रीजी के अभिषेक एवं शांतिधारा के पश्चात विधान के सौधर्म इंद्र महावीर प्रसाद, विजय कुमार काला नावा वालों ने विधान पर अरघ समर्पित किए। शांतिधारा के पश्चात विधान की पूजा की गई। जिसमे कमल सेठी व रेखा जांझरी ने संगीत में तारतम्यता के साथ पूजन संपन्न कराई। विधान के निर्देशक पंडित रोहित शास्त्री ने बताया कि अषटानिहका के दूसरे दिन समवशरण पूजा, खातिका पूजा, उपवन भूमि पूजा, धवज भूमी पूजा की गई। जिसमें धवजाएं भी समर्पित की गई। इस अवसर पर कवर लाल पाटनी, पंचायत अध्यक्ष प्रकाश चंद गगंवाल, विनोद चौधरी, इंदर चंद पाटनी, ज्ञानचंद पाटनी, निरमल छाबडा,पदम चंद, मुकेश कुमार, संजय कुमार काला, रतन दगड़ा, सुमेर पाटोदी, नरेश दगड़ा, कैलाश चंद पहाड़िया एवं अन्य कई श्रावक श्राविकाएं उपस्थित रही। सायं को भक्तामर पाठ महासमिति द्वारा महाआरती की गई।