सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे कालवी-कुलदीप
करणी सेना के संयोजक कालवी को दी श्रद्धांजलि
हरसौर. शनिवार को ग्राम भेरुन्दा के बस स्टैंड पर करणी सेना के संयोजक स्व.लोकेंद्र सिंह कालवी के निधन पर सर्व समाज की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। समाजसेवी कुलदीप सिंह गोल की अगुवाई में सर्व समाज के लोगों ने कालवी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर कुलदीप सिंह ने कहा कि कालवी सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे। उनके द्वारा जलाई गई मशाल से आज समाज में उजाला फैल रहा है। इस अवसर पर मानसिंह, हेमेंद्र सिंह शेखावत, सुरेश व्यास, प्रदीप श्रीमाली, छीतर मेघवाल, रामचंद्र मेघवाल, शक्ति सिंह, राजेन्द्र सिंह, भोम सिंह बनवाड़ा, जयपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।