Dark Mode
 कलयुगी पुत्र ने मां का गला घोटकर की हत्या 

 कलयुगी पुत्र ने मां का गला घोटकर की हत्या 

रतनगढ़ । एक बेटे ने जमीन में हिस्सा नहीं मिलने की बात को लेकर अपनी 90 वर्षीय मां की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना को लेकर आज सोमवार को स्थानीय पुलिस थाना में मृतका के बड़े बेटे ने हत्या का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीआई सुभाष बिजारणियां ने बताया कि श्रीगंगानगर के सार्दुलपुर निवासी गोपाल ब्राह्मण ने पुलिस को दी रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि उसका छोटा भाई दिनेश उर्फ कालू साधू बना हुआ है। 28 नवंबर 2023 को वह पड़िहारा आया तथा पड़िहारा में अकेली रह रही 90 वर्षीय उसकी मां प्रेमीदेवी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे मुख्य कारण यह था कि मां ने साधु के हिस्से का मकान बेटी के नाम कर दिया था तथा हिस्से के मकान के पूरे रुपए नहीं मिलने के कारण दिनेश उर्फ कालू अपनी मां प्रेमीदेवी से अक्सर नाराज रहता था। इसी बात को लेकर 28 नवंबर को उसने अपनी मां की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। उल्लेखनीय रहे कि इस प्रकरण में गोपालचंद द्वारा 29 नवंबर को मर्ग दर्ज करवाई थी, जिस पर पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी वृद्धा का गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है तथा साधु की तलाश में जुट गई है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!