Dark Mode
कमल हासन ने सिम्बू के साथ दिल्ली में शुरू की 'ठग लाइफ' की शूटिंग

कमल हासन ने सिम्बू के साथ दिल्ली में शुरू की 'ठग लाइफ' की शूटिंग

कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। मणिरत्नम के निर्देशन में बन रही फिल्म 'ठग लाइफ' की शूटिंग जोरों से चल रही है। फिल्म पर लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं। फिल्म के कलाकारों की टोली में एक ओर नए सितारें शामिल हो रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर इसकी शूटिंग अब जैसलमेर में खत्म हो चुकी है। अब फिल्म की शूटिंग से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है।

कमल हासन फिलहाल नई दिल्ली में मणिरत्नम की 'ठग लाइफ' की शूटिंग कर रहे हैं। सिलंबरासन उर्फ सिम्बु टीम में शामिल हो गए हैं और टीम के साथ कुछ महत्वपूर्ण दृश्यों की शूटिंग कर रहे हैं। कमल हासन, सिम्बू, अभिरामी, नासर और वैयापुरी की एक फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कथित तौर पर 'ठग लाइफ' की टीम ने एयरोसिटी दिल्ली के संकट मोचन हनुमान मंदिर में कुछ दृश्य फिल्माए।

'ठग लाइफ' सेट से लीक हुई तस्वीर खूब साझा की जा रही हैं। जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा, वह था कमल हासन और सिलंबरासन का नया लुक। अप्रैल के आखिरी हफ्ते में 'ठग लाइफ' की टीम फिल्म की शूटिंग के लिए दिल्ली पहुंची। पिछले दो सप्ताह से मणिरत्नम और टीम राजधानी में फिल्म पर काम कर रहे हैं। कथित तौर पर 'ठग लाइफ' का दिल्ली शेड्यूल 12 मई तक चलेगा। बाकी शेड्यूल चेन्नई और दिल्ली में होंगे।

मणिरत्नम द्वारा निर्देशित 'ठग लाइफ' एक एक्शन ड्रामा है, जिसमें कमल हासन मुख्य भूमिका में हैं। कथित तौर पर कमल ने फिल्म में तीन भूमिकाएं निभाई हैं, जिसे उन्होंने मणिरत्नम के साथ मिलकर लिखा है। इस फिल्म के जरिए 36 साल बाद कमल हासन और मणिरत्नम दोबारा साथ काम कर रहे हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!