एक बार फिर एयरपोर्ट पर साड़ी में दिखीं कंगना रनोट
कंगना रनोट को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान कंगना टाइट सिक्योरिटी के बीच एयरपोर्ट से बाहर निकलकर गाड़ी की तरफ जाती हुई दिखीं। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है। वीडियो में कंगना एक बार फिर एयरपोर्ट पर साड़ी में नजर आ रही हैं।
एयरपोर्ट पर ऑफ-व्हाइट साड़ी में दिखीं कंगना
कंगना रनोट अक्सर कॉटन सलवार सूट्स और साड़ी में एयरपोर्ट पर दिखाई देती हैं। इस बार भी कंगना एयरपोर्ट पर ऑफ-व्हाइट हल्की एम्ब्रायडरी वाली साड़ी में दिखीं। उन्होंने मैचिंग ब्लाउज के साथ साड़ी को स्टाइल किया। एक्सेसरीज के तौर पर कंगना ने गले में पर्ल नेकलेस पहना और सनग्लासेस लगाए। इसके अलावा उन्होंने कंट्रास्ट में हल्के ब्राउन कलर का बैग भी लिया हुआ था। उन्होंने मेकअप बिल्कुल सिंपल रखा और कानों में पर्ल स्टड इयररिंग्स पहने। कंगना ने ऑफ-वाइट सैंडल के साथ अपना लुक कंप्लीट किया।
फैंस ने रेखा से की कंगना की साड़ी सेंस की तुलना
सोशल मीडिया पर फैंस उनके लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- रेखा के बाद कंगना ही हैं जो इस अंदाज में साड़ी पहन सकती हैं। वहीं एक पाकिस्तानी यूजर ने भी कंगना की तारीफ करते हुए लिखा है- ये आज की डेट में सबसे टैलेंटेड और सुंदर एक्ट्रेस हैं। एक यूजर ने कंगना को बॉस लेडी और और एक यूजर ने उन्हें क्वीन ऑफ बॉलीवुड तक कहा।
फैशन इंडस्ट्री के दबाव में फॉलो किया एयरपोर्ट लुक्स का ट्रेंड: कंगना
बीते दिनों कंगना ने कहा था कि वो अब एयरपोर्ट लुक्स के ट्रेंड पर विश्वास नहीं करती। उन्होंने कहा था कि फैशन इंडस्ट्री और इंटरनेशनल ब्रांड ने उन्हें एयरपोर्ट पर स्टाइलिश और ब्रैंडेड कपड़े पहनकर वेस्टर्न लुक फॉलो करने को लेकर ब्रेनवॉश किया था। कंगना ने कहा था कि ब्रांड्स ऐसी चीजें सिर्फ अपनी जेब भरने के लिए करते हैं। हालांकि, अब उन्हें ये समझ आ चुका है और अब वो एयरपोर्ट लुक्स के कॉन्सेप्ट पर विश्वास ही नहीं करतीं। उन्होंने ये भी कहा था कि सिंपल और नेचुरल फैब्रिक के बने कपड़ों से पर्यावरण को कम से कम नुकसान होता है। ये भी एक वजह है कि अब उन्होंने एयरपोर्ट लुक्स को फॉलो न करने का मन बना लिया है और अब वो सिर्फ आरामदायक और एन्वायर्नमेंट फ्रेंडली कपड़ों में ही एयरपोर्ट जाएंगी।