Dark Mode
कनिका सिंह चूरू जिला प्रमुख निर्वाचित

कनिका सिंह चूरू जिला प्रमुख निर्वाचित

चूरू। पंचायतीराज आम चुनाव— 2026 के तहत बुधवार को जिला प्रमुख पद के लिए निर्वाचन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिला प्रमुख पद पर बीजेपी के कनिका सिंह निर्वाचित हुए। निर्वाचन पर्यवेक्षक डॉ महेन्द्र खड़गावत ने निर्वाचन प्रक्रिया का पर्यवेक्षण किया तथा जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा के निर्देशन में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 तथा राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 59, 61 व 62 तथा राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा जारी निर्देशों के अनुसरण में जिला परिषद, चूरू के प्रमुख पद के निर्वाचन हेतु संबंधित निर्वाचित सदस्यों की बैठक चूरू जिला परिषद सभागार में आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि जिला प्रमुख के निर्वाचन में बीजेपी के कनिका सिंह को 22 मत प्राप्त हुए, वहीं आईएनसी के प्रकाश देवी को 17 मत प्राप्त हुए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!