कानपुरा : शारदा माता मंदिर पर गाजेबाजे के साथ चढ़ाई वार्षिक ध्वजा
सुमेरपुर | शहर के सलोदरीया रोड़ स्थित पर कानपुरा के माली समाज के कुलदेवी श्री शारदा माता मंदिर पर गुरुवार को समाज की ओर से मंदिर के शिखर पर वार्षिक ध्वजा चढ़ाई गई।इस दौरान ध्वजा के लाभार्थी भंवरलाल जीवाराम माली की ओर से ढोल धमाकों के साथ ध्वजा लेकर मंदिर प्रांगण पहुंचे। इसके बाद शुभमुहूर्त में पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार व जयकारों के बीच मंदिर के शिखर पर वार्षिक ध्वजा चढ़ाई गई। इस दौरान पूरा वातावरण माताजी के जयघोष से गुंजमान हो गया। कार्यक्रम में मदिर की ओर से महाप्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्रभर से बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर में पूरे दिन प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजन रखा गया।
ये रहे मौजूद इस दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन विधि विधान के साथ किया गया। इस अवसर पर सलोदरीया पूर्व सरपंच कानाराम परिहार, गौशाला मंत्री बाबूलाल परिहार , उप सरपंच दुदाराम माली , नवयुवक मंडल के उपाध्यक्ष जितेंद्र , सचिव बाबूलालमाली , एडवोकेट जगदीश ,पूर्व अध्यक्ष फुटरमल , चंपालाल माली, चंदू भाई , राजू , कुकाराम गहलोत , महेन्द्र माली , दीपक कुमार , सुमित , मोहित,रताराम ,मोहनलाल, गोपाराम माली, बालूराम माली , कानाराम माली , रमेश ,वागाराम माली , जीवाराम माली ,प्रकाश माली ,सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।