मारोठ जीणमाता जी में कांवड़ियों की रही धूम
मारोठ- सावन के महीने में जहां भोलेनाथ को शुद्ध कावड़ के जल से अभिषेक करने की परंपरा चल रही है जिसके चलते हैं हर रोज दूर दूर के भक्त लोग कावड़ के लिए शुद्ध जल लेने के लिए मारोठ जीणमाता जी आते है ओर यहाँ से हजारों लोग कावड़ लेकर निकलते हैं। रविवार को योगी समाज नावा के सैकड़ो युवा मारोठ जीणमाता जी से कावड़ लेकर डीजे की धुन पर नाचते झूमते मारोठ मुख्य बाजार से निकले।