दयालपुरा विद्यालय में कन्या पूजन समारोह का हुआ आयोजन
दयालपुरा। नवरात्रि समापन के उपलक्ष में आज शरद पूर्णिमा के शुभ दिन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दयालपुरा में कन्या पूजन समारोह आयोजित किया गया जिसमें देवी उपासक प्रधानाचार्य नीबसिंह देवल के मार्गदर्शन में विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों द्वारा कुल सोलह कन्याओं और दो भैरव के चरण प्रक्षालन, तिलक,मोली, रेशमी माला द्वारा पूजन करके पेन, पेंसिल,रबर,फल और भेंट अर्पित कर आरती की गई। उप प्रधानाचार्य भीखाराम गर्ग द्वारा मां सरस्वती प्रतिमा के श्रृंगार, पूजन और आरती से समारोह का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात कैलाश बाबु सेन के निर्देशन में छोगाराम चौधरी, महेन्द्र सिंह , तिलोकमल सुथार, दिलीप कुमार गांधी, चंदनमल सुथार, देवाराम हीरागर, आईदान सिंह भाटी, माधुसिंह बालोत, ललितनारायण मेघवाल, देवी कुमारी मेघवाल ,केवलदास और ईश्वर सिंह जी देवल सहित विद्यालय के छात्रों द्वारा कन्याओं का चरण प्रक्षालन, अंग पोछना, अक्षत तिलक करके मोऴी बांधी गई और पेन, पेंसिल, रबर और फल सहित नकद राशि भेंट करके सामुहिक आरती की गई। भारतीय संस्कृति और परंपराओं के अनुसार कन्या पूजन के महत्व पर शिक्षकों द्वारा प्रकाश डाला गया। समारोह में प्रभुराम मीणा, गणपत लाल जीनगर और मोतीलाल दहिया और गांव से मातृशक्ति- अभिभावक उपस्थित थे।