Dark Mode
नोख व बाप मेें कार सेवको का हुआ अभिनंदन

नोख व बाप मेें कार सेवको का हुआ अभिनंदन

बाप। नोख ग्राम में लोगो ने पूजित अक्षत गाजे बाजे के साथ ग्रहण किया। बालिकाओ ने झांकिया बनाकर सबका मन मोह लिया। संघ के पुखराज पालीवाल ने बताया कि नोख निवासी भाखरसिंह भाटी व दिलीप सिंह भाटी ने कार सेवा में भाग लिया था। इसलिए दोनो का ग्रामीणों ने अभिनन्दन किया। भाटी बन्धु 1990 व 1992 की कारसेवा में बाप की टीम के साथ शामिल हुए थे। पालीवाल ने कहा कि 22 जनवरी को नोख के प्रत्येक घर में दीपावली जैसा उत्सव होगा। मंदिरों को रोशनी से सजाया जाएगा। घरों के आगे रंगोलियां बनाई जाएगी। एक स्थान पर बड़ी एलईडी द्वारा अयोध्या कार्यक्रम का उद्धघाटन लाइव दिखाने की व्यवस्था भी की जाएगी। पालीवाल ने राजस्थान सरकार द्वारा 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने पर खुशी जाहिर करते मुख्यमंत्री का आभार भी प्रकट किया। जिला सहमंत्री हीरालाल पालीवाल ने बताया कि बाप निवासी दिवंगत खेतुलाल पालीवाल ने भी कार सेवा में भाग लिया था। जिस पर उनके पुत्र हेमराज पालीवाल का साफा व माला पहना कर अभिनंदन किया गया।

प्रखंड अध्यक्ष कैलास सोनी ने बताया बाप नगर के सभी मंदिरों पर लाईटिंग की व्यवस्था होगी। मुख्य बाजार के चौक को आकर्षक सजाया जायेगा। नगर में देव दीपावली की तरह हर घर पर दीपक लगेंगे। रंगोलियों से हर मोहल्ला सजेगा। बाप नगर में 5 टोली बनाकर प्रत्येक हिन्दू परिवार तक निमंत्रण पत्रिका, पीले अक्षत, प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर का फोटो वितरण जारी है। संघ टोली 22 जनवरी के हर पल को ऐतिहासिक बनाने में जुटी हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!