तंजानिया में बेटे तैमूर के साथ वेकेशन मना रही हैं करीना
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान इन दिनों अपनी फिल्म 'क्रू' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म 'क्रू' में एयरहोस्टेज जैस्मीन की दमदार भूमिका ने लोगों का दिल जीत लिया। इस फिल्म ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। फिल्म की सफलता के बाद बेबो अपने बेटे तैमूर के साथ छुट्टियां मनाने तंजानिया गई हैं। लेकिन इस वेकेशन पर बेबो अपने छोटे बेटे जेह और पति सैफ अली खान को साथ नहीं ले गई हैं। लगता है बेबो तौमूर के साथ ज्यादा क्वालिटी टाइम बिताना चाहती हैं।
तंजानिया में करीना-तैमूर
करीना ने कुछ ही घंटों पहले अपनी और बड़े बेटे तैमूर की कुछ लाजवाब तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन सभी फोटोज में मां-बेटे की लाजवाब बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। इन फोटोज में करीना अपने बेटे के साथ सवाना की शानदार सफारी का मजा लेते दिख रही हैं। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस वेकेशन पर सैफ अली खान और उनका छोटा बेटा जेह अली खान भी गए हैं। लेकिन करीना ने आज सोशल मीडिया पर अपनी और तैमूर की फोटो ही अपलोड की हैं। दरअसल, सैफ और करीना अपने दोनों बेटेों के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते थे। इसलिए इन दोनों ने मिलकर ये ट्रीप बनाई।
सवाना गर्ल और बॉय
पहली दोनों तस्वीरों में करीना अपने कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने नीले रंग की जीन्स और शर्ट पहनी है साथ ही उन्होंने धूप से बचने के लिए गॉगल्स भी लगाए हुए हैं। उनका यह सिंपल और सोवर लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। तैमूर ने गहरे नीले रंग की टी-शर्ट पहनी है साथ ही सफेद रंग की टोपी पहनी हुई है। दोनों ही फोटो में तैमूर हिरण को निहारते नजर आ रहे हैं। इन फोटोज के साथ करीना ने कैप्शन में लिखा, ''सवाना गर्ल और बॉय, तंजानिया 2024''