Dark Mode
कर्मा का हॉकी में राष्ट्रीय स्तर पर चयन, राजस्थान टीम का करेंगी प्रतिनिधित्व

कर्मा का हॉकी में राष्ट्रीय स्तर पर चयन, राजस्थान टीम का करेंगी प्रतिनिधित्व

सवाईपुर :- सवाईपुर कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा का राष्ट्रीय स्तरीय हॉकी खेलकूद प्रतियोगिता में चयन हुआ, छात्रा कर्मा राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी | शारीरिक शिक्षक अशोक कुमार पोरवाल ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 12 की छात्रा कर्मा जाट पिता शंकरलाल जाट ने 19 वर्ष छात्रा वर्ग में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुआ, जो 29 दिसंबर 2023 से 4 जनवरी 2024 तक मगरावि मल्टीपरपज गुमानपुरा, कोटा में आयोजित पूर्व प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगी, इसके बाद 6 जनवरी 2024 से 11 जनवरी 2024 तक जालंधर, पंजाब में आयोजित होने वाली 67 वीं राष्ट्रीय विद्यालयी स्तरीय हॉकी 19 वर्ष छात्रा प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे | कर्मा का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर हैं | कार्यवाहक प्रधानाचार्य राधेश्याम सुथार, सेवानिवृत्ति शारीरिक शिक्षक जगदीश चंद्र श्रोत्रिय, पूर्व शारीरिक शिक्षक कृष्ण मुरारी शर्मा, स्थानीय हॉकी कोच ओमप्रकाश सुथार, घनश्याम पुरोहित, पंकज श्रोत्रिय, शिवलाल सुथार, प्रमोद श्रोत्रिय, देवराज जाट, सांवर वैष्णव, राधेश्याम जाट, शारीरिक शिक्षक अभिषेक श्रोत्रिय, लक्ष्मण गाडरी, चेतन सुथार, राजू जाट सहित अन्य कई सीनियर व जूनियर सभी खिलाड़ियों ने खुशी जाहिर की | वही इस पूर्व 14 वर्ष में आर्यन पुरोहित व 17 वर्ष में शिवराज जाट का भी राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ ||

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!