Dark Mode
कर्नाटक की जीत आम आदमी की जीत  पूर्व प्रधान शीला मीणा

कर्नाटक की जीत आम आदमी की जीत  पूर्व प्रधान शीला मीणा

लक्ष्मणगढ़ । पंचायत समिति लक्ष्मणगढ़ की पूर्व प्रधान शीला मीणा ने महंगाई रात शिविरों के निरीक्षण के दौरान शनिवार को नगरपालिका क्षेत्र के मौजपुर में कर्नाटक में कांग्रेस की भारी बहुमत से विजय जीत पर कहा कि यह जीत कांग्रेस पार्टी की जीत नहीं आम आदमी की जीत है।
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत के बाद आज कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनी ये नफरतों के खिलाफ मोहब्बत का आगाज है। राहुल गाँधी जी की वो बात आज सच्च के साबित हो रही है की नफ़रत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलेंगे। इसी प्रकार कांग्रेस के क़ार्यकर्ता राजस्थान में जमीन स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करेंगे तो आने वाले चुनाव में पुनः कांग्रेस की सरकार बनेगी। अशोक गहलोत जी को जनता का साथ उनके किए गए विकास के कार्यों से मिलेगा। उनकी योजनाए जनता के हितो की योजनाएँ है। अशोक गहलोत जी की योजनाओ पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम अगर योजनाओं पर काम करेंगे तो निश्चित रूप कर्नाटक की विजय के साथ हम गहलोत जी के नेतृत्व में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाएंगे । उन्होंने महंगाई राहत कैंप में लाभान्वित लोगों को कार्ड  वितरण किये।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!