सरदार पटेल की जयंती पर कसाना हुए सम्मानित,समाज का बढ़ाया मान
बयाना। क्षेत्रीय निवासी वा अखिल भारतीय गुर्जर समुदाय के राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र कसाना का गाजीयाबाद के हापुड़ में यूपी सरकार में गुर्जर समाज के ऊर्जा केबिनेट मंत्री सोमेंद्र सिंह तोमर ने सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर गुर्जर समाज के राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद कसाना का अद्वितीय सम्मान कर समाज का मान बढ़ाया।सम्मान करते हुए मंत्री तोमर ने कहा कि कसाना समाज के लिए तथा बयाना विधान सभा क्षेत्र वासियों की मदद के लिए हमेशा ही चट्टान की तरह खड़े रहते हैं जो इनके वीरता को झलकाता है।समाज में इस प्रकार के व्यक्ति ही अपने समाज को बहुत उचाइयो तक ले जाते हैं साथ ही अपने समाज का क्षेत्र का तथा अपने मुल्क का नाम रोशन करते हैं।आगे मंत्री ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के लिए अपने शब्दो में कहा कि पटेल ने देश के लिए लोहपुरुष के रूप में कार्य किया और अपने मुल्क की आजादी के लिए,देश की एकता को बनाए रखने के लिए समर्पित भाव से सेवा की उसी प्रकार हमे भी एकजुट होकर पूरे जहां की सेवा करनी चाहिए।इस मौके अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ यशवीर सिंह गुर्जर,बिजनौर के सांसद मलूक नागर ने भी अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर राजस्थान वा भरतपुर से पधारे अनेक नेता मोजूद रहे।