तीर्थ नगरी पुष्कर में कावडियो का मेला पुष्कर में बोल बम तड़क बम की गूंज सावन माह में कावड़ियों का लग रखा है मेला
पुष्कर में सावन माह में बोल बम तड़क बम की गूंज सुनाई दे रही है पुष्कर में सावन माह में कावड़ियों मेला लग रखा है प्रतिदिन दूरदराज से काफी संख्या में कावड़ यात्री पवित्र सरोवर का जल लेकर बोल बम तड़क बम के नारे लगाते हुए पुष्कर के बाजारों में निकलते हुए नजर आ रहे है तो वही रविवार को भी सावन की रिमझिम फुहारों और बरसात में सैकड़ों कावड़ यात्री बोल बम तड़क बम के नारे लगाते हुए पवित्र सरोवर का जल भरकर कावड़ ले जाते नजर आए छोटे-छोटे मासूम बच्चों सहित बड़े बुजुर्ग महिला युवतियां सभी बड़ी उत्साह के साथ कावड़ यात्रा लेकर निकली अजमेर से पुष्कर के बीच कावड़ यात्रा का रेला ही रेला नजर आया जगह जगह कावड़ यात्रियों के लिए चाय नाश्ता फल फ्रूट की भक्तों के द्वारा व्यवस्था की गई तथा कावड़ यात्रियों की भारी भीड़ को देखते पुलिस का भी माकूल बंदोबस्त हो रखा अधिक मास के चलते काफी संख्या में कांवड़ यात्री पुष्कर पहुंच रहे है लेकिन बड़े दुर्भाग्य की बात है कि इस बार कावड़ यात्रियों को प्रशासन नगर पालिका की तरफ से माकूल व्यवस्था नही करने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड रहा हे भोले के भक्तों को धार्मिक नगरी में भारी अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है रामधाम तिराये से अजमेर चुंगी नाके तक तथा घाटी में अंधेरा होने के कारण रात्रि में पैदल जाने वाले कावड़ यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है रामधाम से अजमेर चुंगी चौकी तक जहां अंधेरा हो रखा है तो वही जगह जगह से सड़के टूटी फूटी होने के कारण नंगे पैर कावड़ ले जा रहे कावड़ यात्रियों का चलना भी दुश्वार हो रखा है तो वही पुष्कर घाटी में अंधेरा होने के कारण कावड़ यात्री अपने मोबाइल की टॉर्च में कांवड़ यात्रा ले जाते हुए नजर आ रहे हैं यात्रियों के लिए पुष्कर से अजमेर तक रात्रि में बिजली की माकूल व्यवस्था नही करने से रात्रि में जाने वाले कावड़ यात्री काफी परेशान हो रहे हैं।पुष्कर में इस बार काफी संख्या में कावड़ यात्रियों का रेला ही रेला नजर आ रहा हे तथा प्रतिदिन विभिन्न शिव मंदिरों में भक्तों के द्वारा भगवान शिव के अभिषेक सहस्त्रधारा सहित कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हों रहे है।इस बार दो माह तक पूरा पुष्कर शिवमय हो रखा है। सभी भक्त अब सावन माह में भगवान शिव की भक्ति में डूब गए है पुष्कर में प्रतिवर्ष दूरदराज से काफी संख्या में कावड़ यात्री आते हैं तथा पवित्र सरोवर की पूजा अर्चना कर पवित्र पुष्कर सरोवर का जल भरकर अपने-अपने स्थानों पर स्थित शिव मंदिरों में ले जाकर पवित्र सरोवर के जल से अभिषेक और सहस्त्रधारा करते हैं। सावन मास में पुष्कर में काफी संख्या में कावड़ यात्री आते हैं और बोल बम तड़क बम के नारे लगाते हुए पवित्र सरोवर का जल भरकर कावड़ ले जाते हैं तो वहीं दूसरी तरफ पुष्कर के विभिन्न शिव मंदिरों में भक्तों के द्वारा अभिषेक सहस्त्रधारा सहित कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करवाया जा रहा है।कल सावन के तीसरे सोमवार के चलते शनिवार और रविवार को दूर दराज से काफी तादाद में कावड़ यात्री पुष्कर आकर पवित्र सरोवर का जल भरकर ले जा रहे है जो सावन के सोमवार को अपने अपने स्थानों पर स्थित शिव मंदिरों में भगवान भोले के पवित्र सरोवर के जल से अभिषेक करेंगे।