कावड़ यात्रा निकली, जगह-जगह हुआ स्वागत
छीपाबड़ौद. बारां. छीपाबड़ौद सालपुरा रोड माताजी के मंदिर से नीलकंठ महादेव समिति के तत्वाधान में शिव पालकी के साथ कावड़ यात्रा निकाली गई। विधायक प्रताप सिंह सिंघवी के द्वारा पूजा अर्चना कर कावड़ यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान जगह-जगह पूजा की गई। भक्त पालकी में भगवान को बैठाकर जयकारे लगाते निकले। भजनों की धुन तथा ढोल-नगाड़ों की थाप पर भक्तजन जमकर थिरके। यात्रा बसस्टैंड ,राजमन्दिर चौराहा, हाट चौक होती हुई कुशवाह मोहल्ला नीलकंठ महादेव मन्दिर पहुंची। इस दौरान जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया । भक्त पालकी में भगवान को बैठाकर जयकारे लगाते निकले। भजनों की धुन तथा ढोल-नगाड़ों की थाप पर भक्तजन जमकर थिरके। भजनों के बीच निकली सवारी की नगरवासियों ने अगवानी की। महिलाएं, बच्चे,पुरषों ने भोलेनाथ के जयकारे लगाए । नीलकंठ महादेव मंदिर पर अभिषेक किया व बारिश और खुशहाली की कामना की।